.

दवाइयों कि महाशक्ति बनेगा भारत ? Hydroxychloroquine की गोलियां लेने के लिए 30 देश भारत के सामने लाइन लगाकर खड़े हैंl


कोरोना वायरस दुनिया को बदल दिया है जिस तरीके से हम पूछते हैं चीजों को देखते हैं हमारी सोच में एक बहुत बड़ा बदलाव ला दिया है और हमें यह बता दिया है कि जीवन के लिए क्या चीजें जरूरी है और क्या चीज है क्या जरूरी नहीं है l असल में हमने जो विकल्प चुने थे वह उल्टे थे l हमने गैर जरूरी चीजों को जरूरी मान लिया था और जरूरी चीजों को गैरजरूरी मान लिया था आज इसका सबसे बड़ा उदाहरण हम आपको बताते हैंl बम बंदूक रॉकेट और मिसाइलों की बड़ी-बड़ी डील्स करने वाले दुनिया के बड़े-बड़े देश अब एक दवा की गोली के पीछे भाग रहे हैंl यह दवा की गोली है Hydroxychloroquine जो कोरोना के इलाज में काम आती हैl यह दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में बनाई जाती हैl दुनिया के करीब 30 देश Hydroxychloroquine की गोलियां लेने के लिए भारत के सामने लाइन लगाकर खड़े हैंl इन देशों में दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका भी हैl क्योंकि उसने पहले यह सोचा था कि दुश्मन बंदूक की गोली से मारा जा सकता है लेकिन इस बार जो दुश्मन बंदूक की गोली से नहीं मरेगा दवाई की गोली से मरेगा l इसलिए गोली,गोली का फर्क समझिये एक जमाने में दुश्मन के लिए बंदूक की गोली बनाई जाती थी और उसी से मारा जाता था लेकिन अब बंदूक की गोली का जमाना चला गया अब दूसरी दवाई की गोली का जमाना गया है एक बहुत बड़ा बदलाव है दुनिया की राजनीति में


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब इन गोलियों के लिए धमकी तक देनी शुरू कर दी है जब ट्रंप से यह आज पूछा गया कि अगर भारत Hydroxychloroquine कि दवा के निर्यात पर प्रतिबंध नहीं हटाएगा तो वह क्या करेंगे तो इस सवाल पर ट्रंप ने कहा कि अगर भारत ने दवा की सप्लाई की मंजूरी नहीं दी तो अमेरिका जवाबी कार्यवाही करेगा l एक तरह की धमकी उन्होंने देने की कोशिश की उनके बारे में कहा जाता है कि कई बार उन्हें खुद नहीं पता होता कि वह क्या कह रहे हैं lआपको यह भी हम बता दें कि रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी l और दोनों ने आपस में यह बातचीत की, कि दोनों देश मिलकर कैसे इस युद्ध को लड़ सकते हैं कोरोनावायरस  के खिलाफ l उसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि वह Hydroxychloroquine की गोली है, यह अमेरिका को सप्लाई करना शुरू करें और आप जानते हैं कि भारत ने अभी तक इसके निर्यात पर पाबंदी लगा रखी थी इसलिए भारत किसी  देश में इस गोली को नहीं दे सकता नहीं भेज सकता है उसके बाद भारत इस पाबंदी को हटा लिया l हमारे ही देश में 1 वर्ग यह कहने लगा कि ट्रंप की धमकियों से भारत गया क्योंकि Hydroxychloroquineकी निर्यात पर भारत ने आंशिक छूट अब दे दी है और यह छूट भारत ने डॉनल्ड ट्रंप की धमकी से डर कर दी है यानि भारत अमेरिका के दबाव में गया इसलिए छूट दे दी l लेकिन सच यह है कि भारत ने यह फैसला सोमवार को ही कर लिया था शनिवार को दुनिया के अलग-अलग देशों ने भारत से रिक्वेस्ट की थी भारत से यह कहा था कि वह दवाई उन लोगों को भेजें l रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपऔर ब्राजील के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से खुद फोन पर बात की और मदद मांगीइसके बाद सोमवार को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड ने 14 दवाओं के निर्यात पर कुछ शर्तों के साथ छूट दे दी थी लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के धमकी वाले तेवर किसी को अच्छे नहीं लगे तो टाइमिंग अगर आपको बताए तो अमेरिका के राष्ट्रपति ने जब यह बयान दिया है उससे एक दिन पहले ही भारत अपना फैसला ले चुका था l


दवाइयों कि महाशक्ति बनेगा भारत ? Hydroxychloroquine की गोलियां लेने के लिए 30 देश भारत के सामने लाइन लगाकर खड़े हैंl दवाइयों कि महाशक्ति बनेगा भारत ? Hydroxychloroquine की गोलियां लेने के लिए 30 देश भारत के सामने लाइन लगाकर खड़े हैंl Reviewed by THE NEWS DAY on 12:54 PM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.